दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने बर्नार्ड (Barnard becomes the richest person of the world)....


              बर्नार्ड अरनॉल्ट, फ्रांसीसी व्यवसायी

प्रारंभिक जीवन: बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च, 1949 को रौबैक्स, फ्रांस में हुआ। अर्नाल्ट के पिता का नाम जीन लियोन अर्नाल्ट और उनकी माता का नाम मैरी-जोसेफ था। अर्नाल्ट ने फ्रांस के प्रमुख इंजीनियरिंग स्कूल इकोले पॉलीटेक्निक से स्नातक किया और अपने पिता की कंपनी के लिए काम करना शुरू किया।
वह वर्तमान में एक फ्रांसीसी व्यवसायी, अरबपति निवेशक और कला संग्रहकर्ता हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी लक्ज़री-गुड्स कंपनी लुई वुइटन मोएट हेनेसी (एल वी एम एच) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं। अरबपति, अर्नाल्ट दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

पेशेवर जीवन की शुरुआत :

अरनॉल्ट ने 1971 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत, अपने पिता के स्वामित्व वाली एक निर्माण कंपनी फेरेट-सेविनेल से की और 1978 से 1984 तक इसके अध्यक्ष रहे।  

दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने :

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, फ्रांसीसी फैशन टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट सोमवार को 186.3 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।  LVMH के अध्यक्ष बर्नार्ड अब अमेज़न के जेफ बेजोस से $ 186 बिलियन और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से $ 147.3 बिलियन से ऊपर हैं। चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स $126 बिलियन और पांचवे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग $117.7 बिलियन की संपत्ति के साथ काबिज़ हैं। 

14 महीनों में 110 बिलियन डॉलर से अधिक की भारी वृद्धि:

डेविड डॉकिन्स द्वारा लिखी गई फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स रिपोर्ट के अनुसार, 72 वर्षीय अरनॉल्ट की कुल संपत्ति मार्च 2020 में 76 बिलियन डॉलर से बढ़कर आज 186.3 बिलियन डॉलर हो गई है, पिछले 14 महीनों में 110 बिलियन डॉलर से अधिक की भारी वृद्धि हुई।

स्रोत
1 बर्नार्ड अरनॉल्ट, का अंग्रेजी विकिपीडिया


2 डेविड डॉकिन्स की रिपोर्ट

8 टिप्‍पणियां:

सोने का होटल (Hotel of Gold)
सोने का होटल (Hotel of Gold)
                डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटललगभग 9 करोड़ 70 लाख की आबादी वाला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम की राजधानी हनोई ने अद्भुत वस्तुकला का अनूठा नमूना पेश करते हुए जियांग वो जिले में जियांग वो लेक के किनारे दुनिया का एकमात्र सोने का होटल डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल बनवाया है। यह होटल हनोई शहर के बीचों-बीच स्थित है। होटल की
भारत में टेस्ला (Tesla in India)
भारत में टेस्ला (Tesla in India)
कभी एलोन आगे कभी बेज़ोस आगे....टेस्ला कपंनी के मालिक एलोन मस्क नए साल में नया कमाल करते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे, जिन्हें अप्रैल 2021 में ऐमज़ॉन के मालिक व सीईओ जेफ बेज़ोस ने पछाड़ दिया।जनवरी 2021 में पहली बार बने थे विश्व के सबसे अमीर आदमी मस्क :7 जनवरी 2021 को मस्क की कुल संपत्ति लगभग 185 बिलियन डॉलर थी। जेफ बेजोस अक्टूबर 2017 के बाद से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शीर्ष